दिल्ली में कोविड-19 के दैनिक मामलों में 103% की हुई वृद्धि, 2023 के सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज
दिल्ली में मंगलवार को 25.98% के पॉज़िटिविटी रेट के साथ कोविड-19 संक्रमण के 980 नए मामले मिले जो इस साल दर्ज हुए संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, यह सोमवार को मिले 484 नए मामलों के मुकाबले करीब 103% की वृद्धि है। राष्ट्रीय राजधानी में अब कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,876 हो गई है।