दिल्ली में क्रिसमस व नए साल के बीच बिकी 1 करोड़ से अधिक शराब की बोतलें: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में क्रिसमस व नए साल के बीच (24-31 दिसंबर, 2022) ₹218 करोड़ की 1 करोड़ से अधिक शराब की बोतलें बिकीं जो कि बीते 3 वर्षों में सर्वाधिक है। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई' को बताया कि 31 दिसंबर को दिल्ली में ₹45.28 करोड़ की 20.30 लाख शराब की बोतलें बिकीं।