दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई गैंगस्टर योगेश टुंडा की शादी
गैंगस्टर योगेश टुंडा ने शुक्रवार को दिल्ली के एक मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। टुंडा को शादी के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक की परोल दी गई थी। गौरतलब है, टुंडा ने पिछले साल तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।