दिल्ली में खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान (204.5 मीटर) से ऊपर पहुंच गया है। जल आयोग के अनुसार, मंगलवार रात 8 बजे दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) के पास (205.12 मीटर) पहुंच गया। 13 जुलाई को जलस्तर रिकॉर्ड 208.66 मीटर पर पहुंचा गया था।

Load More