दिल्ली में खालिस्तानी आतंकी अर्श दल्ला के गिरोह के 3 अन्य सदस्यों को किया गया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े गए कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला के 2 शार्प शूटरों से पूछताछ के बाद सोमवार को दल्ला के 3 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मुठभेड़ में पकड़े गए शूटरों को पंजाबी गायक एली मंगत की हत्या करने का काम मिला था और उनसे हथियार भी ज़ब्त किए गए।