दिल्ली में 'गंभीर' एक्यूआई की आशंका के बीच गैर-ज़रूरी निर्माण कार्यों व तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली में वायु गुणवत्ता के 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की आशंका के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत निर्माण कार्य संबंधी प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसके तहत गैर-ज़रूरी निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक रहेगी। इसके अलावा स्टोन क्रशर चलाने और खुदाई संबंधी कार्यों पर भी प्रतिबंध रहेगा।