दिल्ली में गर्मी के मौसम में घने कोहरे की तस्वीरें हुईं वायरल
दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 15.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया और मई 2009 के बाद यह इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं, आईएमडी ने दिल्ली में कुछ जगहों पर 7 मई तक गरज व आकाशीय बिजली कड़कने का अनुमान जताया है।