दिल्ली में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का गुर्गा 'गोली' एनकाउंटर में ढेर, पुलिस के हत्थे चढ़ा 'चूरन'
रोहिणी (दिल्ली) में गुरुवार देर रात पुलिस ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गुर्गे अजय उर्फ 'गोली' को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। तिलक नगर के कार शोरूम में हुई फायरिंग की घटना में 'गोली' शामिल था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इसी गैंग के एक अन्य सदस्य अभिषेक उर्फ 'चूरन' को गिरफ्तार किया गया है।