दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा ढहने से हुई शख्स की मौत, ₹25 लाख का मुआवज़ा घोषित
दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहने के समय वहां से गुज़र रहा स्कूटर सवार एक शख्स मलबे में दब गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डीएमआरसी ने मृतक विनोद कुमार के परिजनों को ₹25 लाख का मुआवज़ा देने की घोषणा की है। हादसे में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं।