दिल्ली में ग्रैप के तीसरे चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया गया
दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह फैसला एक्यूआई में सुधार और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लिया गया है। आयोग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में एक्यूआई के 'गंभीर' श्रेणी में जाने की संभावना नहीं है।