दिल्ली में घने कोहरे के बीच 30 से अधिक उड़ानों में हुई देरी, 17 की गईं रद्द
घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को 30 उड़ानों में देरी हुई और करीब 17 उड़ानें रद्द की गईं। वहीं, दिल्ली जाने वालीं करीब 30 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। दिल्ली में मंगलवार सुबह 4.8°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया और पालम एयरपोर्ट पर 100 मीटर व सफदरजंग एयरपोर्ट पर 50 मीटर विज़िबिलिटी दर्ज की गई।