दिल्ली में घर में आग लगने से 78 वर्षीय महिला की जलकर हुई मौत, 49 वर्षीय बेटा हुआ घायल

दिल्ली में मानसरोवर गार्डन स्थित एक घर में सोमवार देर रात आग लगने से एक 78-वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उनका 49-वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बकौल पुलिस, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घर की एक घरेलू सहायिका के अनुसार, महिला अपने पति व बेटे के साथ रहती थी।

Load More