दिल्ली में घर में पटाखा बनाने की कोशिश के दौरान हुआ धमाका, 21 वर्षीय शख्स की हुई मौत
दिल्ली के वेलकम इलाके के एक घर में शुक्रवार को पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हो गया जिससे 21-वर्षीय हिमांशु नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब हिमांशु दो रसायनों को मिलाकर पटाखों का पाउडर बना रहा था। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।