दिल्ली में चलती पीसीआर वैन के सामने बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो आया सामने
दिल्ली में चलती पीसीआर वैन के सामने बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो सामने आया है। डीसीपी (पीसीआर) आनंद मिश्रा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए घटना की सटीक लोकेशन की जानकारी मांगी है। प्रतिक्रिया में एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "क्या पुलिस से डरते भी हैं युवा 🙅?" दूसरे यूज़र ने लिखा, "दिल्ली में गुंडई चरम पर है।"