दिल्ली में चाइनीज़ मांझे से गला कटने से 7 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, 7 लोग किए गए गिरफ्तार

दिल्ली के पश्चिम विहार में चाइनीज़ मांझे से गला कटने से एक 7-वर्षीय बच्ची की मौत के बाद गुरुवार को पेशेवर पतंग उड़ाने वाले 7 लोग गिरफ्तार किए गए। बकौल पुलिस, आरोपियों के कब्ज़े से 200 पतंगें व 33 मांझा बरामद हुए हैं। गौरतलब है, दिल्ली सरकार व एनजीटी ने 2017 में चाइनीज़ मांझे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था।

Load More