दिल्ली में छुट्टे को लेकर ब्लिंकिट के 2 डिलीवरी बॉयज़ को कस्टमर समेत 4 लोगों ने पीटा
राजौरी गार्डन (दिल्ली) में शुक्रवार को ₹1,655 का सामान देने एक घर में गए ब्लिंकिट के 2 डिलीवरी बॉयज़ से कथित तौर पर मारपीट की गई। बकौल पुलिस, डिलीवरी बॉयज़ के पास छुट्टे न होने पर कस्टमर समेत 3-4 लोगों ने उन्हें पीटा। वहीं, आरोपियों ने डिलीवरी बॉयज़ पर घर की महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।