दिल्ली में जबरन कार में बैठाने की कोशिश कर रहे शख्स ने लड़की को दी ऐसिड अटैक की धमकी
पांडव नगर (दिल्ली) में एक 19-वर्षीय लड़की को जबरन कार में बैठाने की कोशिश कर रहे शख्स द्वारा उसपर ऐसिड फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट, लड़की के पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसपर शादी का दबाव बनाता था। दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने घटना पर कहा है, "ये कब तक चलेगा?"