दिल्ली में जलाशयों व पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते कई इलाकों में अगले 2 दिन नहीं आएगा पानी

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते 22 और 23 दिसंबर को कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज सोसायटी एरिया, पूर्व व पश्चिम विनोद नगर, मयूर विहार फेज़-1 व 2 के कुछ हिस्से और कालकाजी (बी-ब्लॉक) समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

Load More