दिल्ली में जिम मालिक को ऑफिस में घुसकर तीन बदमाशों ने मारी गोली, हुई मौत
दिल्ली के प्रीत विहार में शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने एक जिम के ऑफिस में घुसकर जिम मालिक महेंद्र अग्रवाल को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बकौल पुलिस, फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।