दिल्ली में जी20 के आयोजन स्थल पर लगाई गई नटराज की दुनिया की सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा
दिल्ली में जी20 समिट के आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' में लगभग 28-फीट ऊंची नटराज की प्रतिमा लगाई गई है। यह नटराज की दुनिया की सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा है और इसे धातु ढलाई की प्राचीन लॉस्ट-वैक्स तकनीक से बनाया गया है। यह प्रतिमा भगवान शिव को 'नृत्य का देवता' और उनकी सृजन व विनाश की ब्रह्मांडीय शक्ति को दिखाती है।