दिल्ली में जुलाई में 5 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंचे डेंगू के मामले; सरकार ने जारी की एडवाइज़री
दिल्ली में 22 जुलाई तक डेंगू के 187 केस मिलने के बाद इसके मामलों की संख्या जुलाई में 2018 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमने स्वास्थ्य विभाग और डीआईपी को डेंगू को लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।" बकौल सौरभ, अस्पतालों को डेंगू के मामलों के लिए तैयार किया जाएगा।