दिल्ली में जून में डेंगू के 32 मामले हुए दर्ज, इस साल अब तक कुल 143 मामले आए सामने
दिल्ली नगर निगम के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जून में डेंगू के कुल 32 मामले दर्ज किए गए जिसके साथ ही इस साल अब तक कुल मामले बढ़कर 143 हो गए हैं। मलेरिया रोधी अभियान (मुख्यालय) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में जून 2020, 2019, 2018 और 2017 में क्रमश: 20, 26, 33 और 60 मामले दर्ज हुए थे।