दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर शुरू हुई बीजेपी की बैठक, अमित शाह व राजनाथ पहुंचे
दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गुुरुवार को पार्टी की बैठक शुरू हो गई। बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीएल संतोष समेत कई नेता पहुंच गए हैं। एनडीए के घटक दलों से समर्थन पत्र मिलने के बाद तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी यह बैठक कर रही है।