दिल्ली में जेसीबी की चपेट में आने से शख्स की हुई मौत, शव छिपा रहे चालक को लोगों ने पीटा
दिल्ली के रनहौला में गुरुवार सुबह जेसीबी की चपेट में आने से कचरा बीनने वाले 45-वर्षीय शख्स की मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए शव को प्लास्टिक बैग में डालने की कोशिश कर रहे जेसीबी चालक को लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बकौल पुलिस, पीड़ित का सिर जेसीबी के टायर के नीचे आ गया था।