दिल्ली में झगड़े के बाद सबक सिखाने के लिए युवक पर चाकू से किया गया हमला, 3 लोग गिरफ्तार
प्रेम नगर (दिल्ली) में कथित रूप से दीपक नामक युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ऋतिक व दीपक दोस्त थे और कुछ दिनों पहले उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, दीपक को सबक सिखाने के लिए ऋतिक ने 2 अन्य लोगों संग मिलकर उसपर हमला किया।