केंद्रीय जांच एजेंसियां ईडी, सीबीआई, आईटी और एनआईए के खिलाफ टीएमसी आज दिल्ली में प्रदर्शन करने उतर गई। टीएमसी सांसदों के एक दल ने चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर यह प्रदर्शन किया और इन जांच एजेंसियों के चीफ को बदलने की मांग की। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि ये एजेसियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है।