दिल्ली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की हुई मौत, नहीं पहने थे हेलमेट

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में शनिवार तड़के एक तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महरौली निवासी पीयूष और अंकुर नामक दोनों युवक उत्तराखंड के हरिद्वार से लौट रहे थे और तभी यह हादसा हुआ। बकौल पुलिस, हादसे के वक्त पीयूष और अंकुर ने हेलमेट नहीं पहना था।

Load More