दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बस यात्रा होगी मुफ्त: सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के बाद अब ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए दिल्ली में बस यात्रा को मुफ्त करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "किन्नर समाज की आज तक सभी ने उपेक्षा की है...किसी सरकार ने किन्नर समाज के लिए काम नहीं किया है।" बकौल केजरीवाल, जल्द ही योजना को कैबिनेट से पारित करवाकर लागू किया जाएगा।