दिल्ली में डीएनडी फ्लाईवे के पास मिला ग्रेनेड, एनएसजी ने किया निष्क्रिय

दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के यमुना खादर इलाके में शनिवार को दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के पास एक ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम ने इस ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया। बकौल पुलिस, गोताखोरों को हिंडन नहर में मिट्टी के एक मटके में यह ग्रेनेड मिला था।

Load More