दिल्ली में डिवाइडर पार कर डीटीसी बस से टकराई वैन, 3 लोगों की मौत व 8 लोग हुए घायल

ज्योति नगर (दिल्ली) में गुरुवार को डीटीसी बस और ईको वैन की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, 11 लोगों को ले जा रही वैन डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ बस से टकरा गई। घटनास्थल की तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रही है।

Load More