दिल्ली में डेनमार्क के दूतावास के पास से कूड़ा हटाए जाने से पहले व बाद की तस्वीरें आईं सामने
दिल्ली स्थित डेनमार्क के दूतावास के नज़दीक से कूड़ा हटाए जाने से पहले और बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने X पर बुधवार को दूतावास के पास पड़े कूड़े का वीडियो शेयर किया था जिसके बाद एनडीएमसी ने वहां सफाई कराई थी। सफाई के बाद सर्विस लेन नज़र आ रही है।