दिल्ली में तमिलनाडु के किसानों ने हड्डियां लेकर किया प्रदर्शन, कुछ मोबाइल टावर पर चढ़े
तमिलनाडु से दिल्ली पहुंचे किसानों ने जंतर-मंतर पर खोपड़ियों और हड्डियों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान कुछ किसान कथित तौर पर सुसाइड करने के लिए एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा, "हम केंद्र से फसलों के दोगुना लाभकारी दाम देने और नदियों को जोड़ने की मांग कर रहे हैं।"