दिल्ली में तापमान रिकॉर्ड 52.3°C पहुंचने के बाद दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश
दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार दोपहर तापमान रिकॉर्ड 52.3°C पहुंचने के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई। इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि दिल्ली में 31 मई और 1 जून को हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ आंधी-तूफान या धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। वहीं, बुधवार को दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड 8,302 मेगावॉट तक पहुंच गई।