दिल्ली में तीस हज़ारी कोर्ट के बाहर वकीलों में कहासुनी व गाली-गलौज के बीच हुई फायरिंग
दिल्ली में तीस हज़ारी कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स फायरिंग करता दिख रहा है जबकि कई अन्य गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं। 'एएनआई' ने पुलिस के हवाले से बताया कि वकीलों के बीच कहासुनी हुई थी। बकौल एएनआई, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।