दिल्ली में तेज़ रफ्तार जगुआर ने कैब में मारी टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
पुलिस के मुताबिक, धौला कुआं (दिल्ली) में रविवार सुबह तेज़ रफ्तार जगुआर कार ने एक कैब में टक्कर मार दी जिसके बाद जगुआर चालक मौके से भाग गया। हादसे में कैब चालक व कैब सवार 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और वे अस्पताल में भर्ती हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जगुआर में 2 लोग बैठे हुए थे।