दिल्ली में तेज़ाब हमले की पीड़िता अब भी आईसीयू में, 8% चेहरा जला: डॉक्टर
डॉक्टरों ने बताया है कि दिल्ली में तेज़ाब हमले की पीड़ित स्कूल छात्रा अब भी आईसीयू में भर्ती है। एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक, "पीड़िता के चेहरे का 8% हिस्सा केमिकल से जल गया है और उसकी आंखें भी प्रभावित हुई हैं।" गौरतलब है, बुधवार को स्कूल जाते वक्त बाइकसवार लड़कों ने 17 वर्षीय छात्रा पर हमला किया था।