दिल्ली में गुरुवार को सीज़न का सबसे कम 2.2°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आया नगर स्टेशन पर 2.2°C जबकि लोधी रोड स्टेशन व रिज स्टेशन पर 2.8°C और सफदरजंग स्टेशन पर 3°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच कम विज़िबिलिटी के चलते कई ट्रेनें लेट हुईं।