दिल्ली में दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने गला दबाकर युवक से की लूटपाट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने पैदल जा रहे एक 18-वर्षीय युवक का गला दबाकर उसका मोबाइल व पर्स लूट लिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में लूटपाट के बाद बदमाशों के छोड़कर भागने के बाद युवक बेहोश होकर नाली में गिरता दिख रहा है। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

Load More