दिल्ली में दो कुत्तों की कथित तौर पर की गई हत्या, एक का शव पेड़ से लटका मिला
द्वारका (दिल्ली) में 2 कुत्तों की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कथित घटना की जानकारी देने वाले फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किया जिसमें कहा गया है कुत्तों की हत्या गला घोंटकर की गई। स्क्रीनशॉट में एक कुत्ते का शव पेड़ से लटका दिख रहा है।