दिल्ली में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 15 टन मिलावटी मसाला व कच्चा माल ज़ब्त
दिल्ली पुलिस ने करावल नगर में नकली मसाला बनाने वाली दो फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो मसाला निर्माताओं और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है और फैक्टरियों से 15 टन से अधिक नकली मसाले और कच्चा माल ज़ब्त किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी नकली मसाले को सदर बाज़ार और खारी बावली जैसे बाज़ारों में बेचते थे।