दिल्ली में नगर निगम के कर्मी ने उधार के रुपयों को लेकर की पुलिसकर्मी की हत्या, खुद भी दी जान
नंदनगरी (दिल्ली) में मंगलवार को उधार के रुपयों को लेकर दिल्ली नगर निगम के एक संविदा कर्मी ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी जान दे दी। इस दौरान कर्मी ने एक अन्य शख्स को भी गोली मारकर घायल कर दिया। बकौल पुलिस, कर्मी से पुलिसकर्मी उधार के ₹25,000 लेने आया था।