दिल्ली में लड़कों ने लड़की को कई किमी तक घसीटा, नग्न अवस्था में मिली उसकी लाश: मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बताया है, "राजधानी के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली है।" उन्होंने बताया, "5 लड़कों ने शनिवार रात नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और फिर उसे कई किलोमीटर तक घसीटा।" बकौल रिपोर्ट्स, इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।