दिल्ली में निजी कार में यात्रा करने वालों को फेस मास्क पहनने से मिली छूट
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य है जबकि निजी चार पहिया वाहनों में यात्रा करने वालों को इस नियम से छूट दी गई है। कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सरकार ने बुधवार को फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। नियम का उल्लंघन करने वालों पर ₹500 का जुर्माना लगेगा।