दिल्ली में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 35 वर्षीय क्रेन चालक की हुई मौत

पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के पास बुधवार को निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया जिसके नीचे आ जाने से शकील नामक 35-वर्षीय क्रेन चालक की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली) मनोज सी. ने बताया कि साइट सुपरवाइज़र और साइट प्रबंधक जांच के लिए हिरासत में लिए गए हैं।

Load More