दिल्ली में पकड़े गए खालिस्तानी आतंकी अर्श दल्ला के 2 शूटर, पंजाबी गायक को मारने का मिला था काम
दिल्ली पुलिस ने कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला के 2 शार्प शूटरों को मयूर विहार में एनकाउंटर में पकड़ा है। राजप्रीत सिंह और वीरेंद्र सिंह नामक शूटरों को पंजाबी गायक एली मंगत की हत्या करने का काम मिला था। पुलिस के मुताबिक, दोनों अक्टूबर में भठिंडा (पंजाब) में मंगत की हत्या करने में विफल रहे थे।