दिल्ली में पढ़ाई में माता-पिता की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने से निराश छात्र ने की खुदकुशी

दिल्ली के मधु विहार में शनिवार सुबह 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 16-वर्षीय छात्र ने अपने घर के बाथरूम में कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अमृता गुगुलोथ ने मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के हवाले से बताया कि छात्र पढ़ाई में माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने से निराश था।

Load More