दिल्ली में पार्क की दीवार पर लिखा था 'फ्री कश्मीर', पुलिस ने केस किया दर्ज
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि द्वारका उत्तर क्षेत्र के सेक्टर 13 में डीडीए के एक पार्क की दीवार पर एक ग्रैफिटी पाया गया जिस पर 'फ्री कश्मीर' लिखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।