दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,656 मामले मिले, 5.39% रहा पॉज़िटिविटी रेट
दिल्ली में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,656 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 1,306 लोग संक्रमण मुक्त हो गए। इस समयावधि में दिल्ली में किसी की कोविड-19 से मौत नहीं हुई और पॉज़िटिविटी रेट गुरुवार के 6.35% के मुकाबले घटकर 5.39% रहा। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 6,096 सक्रिय मामले हैं।