दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,136 नए मामले सामने आए, 10 मौतें हुईं दर्ज
दिल्ली में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 2,136 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 10-मौतें दर्ज की गईं। इस समयावधि में 2,623 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 15.02% हो गया। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल 8,343 सक्रिय मामले हैं। वहीं, गुरुवार को दिल्ली में कोविड-19 के 2,726 मामले सामने आए थे।