दिल्ली में पिछले 3 वर्ष में 37% महिलाओं में शराब की खपत बढ़ी, तनाव बना प्रमुख कारण: सर्वे
गैर सरकारी संगठन 'कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग' के एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि पिछले 3 वर्षों में दिल्ली में 37.6% महिलाओं में शराब की खपत में बढ़ोतरी हुई है। सर्वे के मुताबिक, 45% महिलाओं ने उनके ज़्यादा शराब पीने का कारण तनाव बताया है जबकि 34.4% महिलाओं ने शराब की बढ़ी हुई उपलब्धता को इसका कारण बताया है।